Click here for Myspace Layouts

फ़ॉलोअर

शुक्रवार, 2 सितंबर 2016

आज का सद़विचार '' सत्‍य बोलने के लिये ''


सत्‍य बोलने के लिये कोई तैयारी नहीं करनी पड़ती
सच हमेशा दिल से निकलता है ...

- अज्ञात

सोमवार, 22 अगस्त 2016

आज का सद़विचार 'सफलता और शांति ''

काम इतनी शांति से करो
कि सफलता भी शोर मचा दे  !!!

- अज्ञात 

रविवार, 24 अप्रैल 2016

आज का सद़विचार ‘’आपका निर्णय’’

किस्‍मत आपके हाथ में नहीं होती,
पर निर्णय आपके हाथ में होता है।
किस्‍मत आपका निर्णय नहीं
बदल सकती पर आपका निर्णय
आपकी किस्‍मत बदल सकता है।


- अज्ञात

रविवार, 13 सितंबर 2015

आज का सद़विचार 'किसी एक वजह से''

मनुष्‍य के सभी कार्य इन सातों में से
किसी एक वज़ह से होते हैं
मौका, प्रकृति, मजबूरी,आदत
कारण, जुनून, इच्‍छा !
- अरस्‍तु

सोमवार, 4 मई 2015

आज का सद़विचार ''सर्वश्रेष्‍ठ तरीका''

अपने सपनों को साकार करने का
सर्वश्रेष्‍ठ तरीका यही है कि 
आप जाग जायें और बिना रूके 
काम करते रहें .... 

अज्ञात

रविवार, 15 मार्च 2015

आज का सद़विचार ''कोशिश करना''

हमारी सबसे बड़ी कमजोरी हार मान लेने में है,
सफल होने का सबसे सटीक तरीका है ,
एक बार और कोशिश करना ....

- अज्ञात

रविवार, 18 जनवरी 2015

आज का सद़विचार ‘सफलता की कुंजी’

सफलता खुशी की कुंजी नहीं है,
खुशी सफलता की कुंजी है
यदि आप अपने काम को
दिल से करते हैं
तो जरूर सफल होंगे.

- अज्ञात

बुधवार, 19 नवंबर 2014

आज का सद़विचार 'खुशियों के बीज़'

खुशियों के बीज़ बोने पड़ते हैं 
दर्द की कँटीली बाडि़याँ उग आती हैं खुद-ब-खुद

सीमा ‘सदा’

रविवार, 28 सितंबर 2014

आज का सद़विचार ''स्‍वास्‍थ्‍य की हानि ''

स्‍वास्‍थ्‍य की हानि होने पर न तो प्रेम न ही सम्‍मान,
न ही धन-दौलत और न ही बल द्वारा
ह्रदय की खुशी मिल सकती है।

- जॉन गे

शुक्रवार, 18 जुलाई 2014

आज का सद़विचार ''अच्‍छाई को आडम्‍बर भी कहते हैं ''

अच्‍छी बातों का प्रभाव अच्‍छा ही पड़े - यह ज़रूरी नहीं,
अपने नज़रिए से लोग अच्‍छाई को आडम्‍बर भी कहते हैं !!!

- रश्मि प्रभा










मंगलवार, 24 जून 2014

आज का सद़विचार ''सच्‍चा सुख ''

सच्‍चा सुख वही है जब आप जो सोचें,
कहें और करें तारतम्‍य में हो ।

- महात्‍मा गाँधी 

मंगलवार, 10 जून 2014

आज का सद़विचार ’जिंदगी की किताब मे’

जिंदगी की किताब में
धैर्य के कवर का होना
बहुत जरूरी है

बांध के रखता है हर पृष्‍ठ को !!!

- सीमा ‘सदा’

सोमवार, 2 जून 2014

आज का सद़विचार ''क्षमा करने से ''

क्षमा करने से पिछला समय तो नहीं बदलता,
लेकिन इससे भविष्‍य सुनहरा हो उठता है ।

- पाल पोएस

शनिवार, 8 मार्च 2014

आज का सद़विचार '' सद्गुण की महक ''

पुष्‍प की सुगंध वायु के विपरीत कभी नहीं जाती,
लेकिन मानव के सद्गुण की महक सब ओर फैल जाती है।

- गौतम बुद्ध 

गुरुवार, 30 जनवरी 2014

आज का सद़विचार ''मनुष्‍य ही ''

मनुष्‍य ही परमात्‍मा का सर्वोच्‍च साक्षात मंदिर है,
इसलिए साकार देवता की पूजा करो ..... 

- स्‍वामी विवेकानंद

गुरुवार, 10 अक्टूबर 2013

आज का सद़विचार '' मन की शक्ति ''

मनुष्‍य मन की शक्तियों के बादशाह हैं 
संसार की समस्‍त शक्तियां उनके सामने नतमस्‍तक हैं । 

- अज्ञात

रविवार, 29 सितंबर 2013

आज का सद़विचार '' त्‍याग का आदर्श ''

त्‍याग का आदर्श महान है 
और वही जगत में कुछ कर सकता है, 
जिसमें त्‍याग की मात्रा अधिक हो ....

-महावीर स्‍वामी 

बुधवार, 18 सितंबर 2013

आज का सद़विचार '' मिठास और स्‍वाद ''

खा‍तिरदारी में मिठास जरूर है 
मगर उसका ढकोसला करने में 
न तो मिठास है और न स्‍वाद । 
- शरतचन्‍द्र

मंगलवार, 27 अगस्त 2013

आज का सद़विचार ''महान उपलब्धियों के लिये''

महान उपलब्धियों के लिये ...
हमें कर्म ही नहीं करना चाहिये, स्‍वपन भी देखना चाहिये
योजना ही नहीं बनानी चाहिये, विश्‍वास भी करना चाहिये ...

- अनातोले फ्रांस

शुक्रवार, 2 अगस्त 2013

आज का सद़विचार 'अनुशासन'


कोई भी व्‍यक्ति जिसमें न तो थोपा गया अनुशासन है
ना ही आत्मा का अनुशासन, वह विकास की राह से 
विमुख हो जाएगा ... 
 - सीमा 'सदा'