Click here for Myspace Layouts

फ़ॉलोअर

गुरुवार, 8 सितंबर 2011

आज का सद़विचार '' आचरण ''

केवल ज्ञान की कथनी से क्‍या होता है, आचरण में,
स्थिरता नहीं है, जैसे कागज का महल देखते ही गिर
पड़ता है, वैसे आचरण रहित मनुष्‍य शीघ्र पतित होता है ।
- कबीर

बुधवार, 7 सितंबर 2011

आज का सद़विचार '' सच बोलकर ''

लोभी को धन से, अभिमानी को विनम्रता से,
मूर्ख को मनोरथ पूरा कर के और पंडित को
सच बोलकर वश में किया जाता है ...... ।


- हितोपदेश

सोमवार, 5 सितंबर 2011

आज का सद़विचार '' उचित विकास ''

जिस तरह फूल पौधों के उचित विकास के लिए
समय समय पर काट छांट ज़रूरी है....
ठीक उसी तरह बच्चों को उचित बात सिखाने के लिए ...
समय समय पर डांट ज़रूरी है......!!!!

- रश्मि प्रभा

आज का विचार ब्‍लॉग जगत से ....

शुक्रवार, 2 सितंबर 2011

आज का सद़विचार 'वश'

जिसने अपने को वश में कर लिया है,
उसकी जीत को देवता भी हार में नहीं
बदल सकते .....


- भगवान बुद्ध

सोमवार, 29 अगस्त 2011

आज का सद़विचार '' प्रेम का पात्र ''''

नमस्‍कार करने वाला व्‍यक्ति विनम्रता को
ग्रहण करता है और समाज में सभी के
प्रेम का पात्र बन जाता है ....।

- प्रेमचंद

शुक्रवार, 26 अगस्त 2011

आज का सद़विचार '' धर्म का मूल ''

विनय धर्म का मूल है अत: विनय आने पर,
अन्‍य गुणों की सहज ही प्राप्ति हो जाती है .... ।


- हंसराज सुज्ञ


आज का विचार ब्‍लॉग जगत से ....

गुरुवार, 18 अगस्त 2011

आज का सद़विचार '' जीत और आदर्श ''

यह मत मानिए की जीत ही सब कुछ है अधिक महत्‍व
इस बात का है कि आप किसी आदर्श के लिए संघर्षरत हों, 
यदि आप किसी आदर्श पर डट नहीं सकते तो जीतेंगे क्‍या .... ?

- लेन कर्कलैंड