Click here for Myspace Layouts

फ़ॉलोअर

शनिवार, 31 अक्टूबर 2009

आज का सद़विचार 'आत्‍मदर्शन'

जो कला आत्‍मा को आत्‍मदर्शन
की शिक्षा नहीं देती, वह कला
नहीं है ।


- महात्‍मा गांधी

शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2009

आज का सद़विचार 'क्रोध की अवस्‍था'

जिस तरह उबलते हुए पानी में हम अपना,
प्रतिबिम्‍ब नहीं देख सकते उसी तरह क्रोध
की अवस्‍था में यह नहीं समझ पाते कि
हमारी भलाई किस बात में है ।

- महात्‍मा बुद्ध

बुधवार, 28 अक्टूबर 2009

आज का सद़विचार 'पूर्णता'

न रगड़ के बिना रत्‍न पर पालिश होती है,
न कठिनाइयों के बिना मानव में पूर्णता
आती है ।

- लाओत्‍सेज

मंगलवार, 27 अक्टूबर 2009

आज का सद़विचार 'गरीब'

गरीब वह नहीं जिसके पास कम है,
बल्कि धनवान होते हुए भी जिसकी
इच्‍छा कम नहीं हुई है, वह सबसे
अधिक गरीब है ।

- विनोबा भावे

सोमवार, 26 अक्टूबर 2009

आज का सद़विचार 'वस्‍तु चिंतन'

जो अप्राप्‍त वस्‍तु के लिए चिंता नहीं करता और
प्राप्‍त वस्‍तु के लिए सम रहता है, वह संतुष्‍ट
कहा जा सकता है ।

- महोपनिषद

शनिवार, 24 अक्टूबर 2009

आज का सद़विचार 'आत्‍मसंयम'

आत्‍मसंयम, अनुशासन और
बलिदान के बिना राहत या
मुक्ति की आशा नहीं की
जा सकती ।

- महात्‍मा गांधी

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2009

आज का सद़विचार 'शुद्ध'

जल से शरीर शुद्ध होता है, मन से सत्‍य शुद्ध होता है,
विद्या और तप से भूतात्‍मा तथा ज्ञान से बुद्धि शुद्ध होती है ।


- मनुस्‍मृति