Click here for Myspace Layouts

फ़ॉलोअर

मंगलवार, 23 मार्च 2010

आज का सद़विचार 'घृणा'

जो मनुष्‍य अपने साथी से घृणा करता है,
वह उसी मनुष्‍य के समान हत्‍यारा है,
जिसने सचमुच हत्‍या की हो ।

- स्‍वामी रामतीर्थ

बुधवार, 17 मार्च 2010

आज का सद़विचार 'सच्‍ची प्रार्थना'

हृदय की सच्‍ची प्रार्थना से ही हमें सच्‍चे
कर्तव्‍य का पता चलता है, आखिर में
तो कर्तव्‍य करना ही प्रार्थना बन जाता है ।

- महात्‍मा गांधी

गुरुवार, 11 मार्च 2010

आज का सद़विचार 'गंभीरता'

हमें अपने आपको नहीं बल्कि अपने
उत्‍तदायित्‍व को गंभीरता से लेना चाहिए ।


- पीटर उस्‍तीनोव

शनिवार, 6 मार्च 2010

आज का सद़विचार 'परोपकार'

परोपकारी अपने कष्‍ट को नहीं देखता,
क्‍योंकि वह परकष्‍ट-जनित करूणा से
ओत-प्रोत होता है ।

संत तुकाराम

बुधवार, 24 फ़रवरी 2010

आज का सद़विचार 'अच्‍छी सरकार'

सबसे अच्‍छी सरकार वही है
जो हमें स्‍वयं अपने ऊपर
शासन करना सिखाती है ।

- गेटे

मंगलवार, 23 फ़रवरी 2010

आज का सद़विचार 'बड़ा कदम'

यदि एक बड़ा कदम उठाने की आवश्‍यकता है,
तो डरे नहीं आप गहरी खाई को दो छोटे फर्लांग
लगाकर पार नहीं कर सकते ।

- डेविड लायड जार्ज

गुरुवार, 11 फ़रवरी 2010

आज का सद़विचार 'गलतियां'

अगर आप गलतियों को रोकने के लिये
दरवाजे बन्‍द करते हैं तो सत्‍य भी बाहर
ही रह जाएगा ।

- रवीन्‍द्रनाथ ठाकुर