Click here for Myspace Layouts

फ़ॉलोअर

गुरुवार, 21 मार्च 2013

आज का सदविचार '' कड़े निर्णय ''

कभी कभी कड़े
निर्णय भी लेने पड़ते हैं
विरोध के
स्वर भी सहने होते हैं
निस्वार्थ और विवेक से
लिए निर्णय भी
कुछ लोगों को आहत
कर सकते हैं
निर्णय का उचित
अनुचित होना
समय ही सिद्ध करता
तब तक धैर्य रखना
पड़ता है 

- राजेन्‍द्र तेला

शुक्रवार, 15 मार्च 2013

आज का सद़विचार ''सर्वश्रेष्‍ठ बनने की आशा में ''

सर्वश्रेष्ठ बनने की
आशा में जीने वाले
इर्ष्या और होड़ को
धर्म मानने वाले
समुद्र में पथ से भटके हुए
ज़हाज जैसे होते
किनारे की तलाश में
निरंतर भटकते रहते
किनारा तो मिलता नहीं
थक हार कर चुक जाते
अंत में डूब जाते

 डा.राजेंद्र तेला,निरंतर
=

मंगलवार, 5 मार्च 2013

आज का सद़विचार '' यशरूपी धन ''

धन तो काल के साथ ही क्षय हो जाता है, लेकिन 
यशरूपी धन अक्षय है, इसे काल भी नष्‍ट नहीं कर सकता

- अज्ञात

शुक्रवार, 1 मार्च 2013

आज का सद़विचार '' विश्‍वास और प्रेम ''

विश्‍वास और प्रेम में एक समानता है, दोनों में से 
कोई भी जबरदस्‍ती पैदा नहीं किया जा सकता !!!

- अज्ञात

सोमवार, 18 फ़रवरी 2013

आज का सदविचार '' धैर्य की परिभाषा''

धैर्य की परिभाषा यदि
खामोशी अख्तियार करना है तो
इस परिभाषा को बदला जाना चाहिये
! !
- सीमा 'सदा'

गुरुवार, 14 फ़रवरी 2013

आज का सद़विचार '' प्रेम ''


प्रेम सबसे करो, भरोसा कुछ पर करो 
और नफ़रत किसी से न करो ... 

- ईसामसीह 

शुक्रवार, 18 जनवरी 2013

आज का सद़विचार '' जैसे हमारे विचार ''

जैसे हमारे विचार होते हैं, वैसे ही हमारी शारीरिक स्थिति होती है, अगर हम चाहें कि विचार के विपरीत हमारी शारीरिक स्थिति हो तो ऐसा होना बिल्‍कुल असंभव है .......... 

- स्‍वेट मार्डेन