Click here for Myspace Layouts

फ़ॉलोअर

शुक्रवार, 31 जुलाई 2009

आज का सद़विचार 'धनी'

अधिक धन- सम्‍पन्‍न होने पर भी जो असंतुष्‍ट रहता है,
वह निर्धन है, धन से रहित होने पर भी जो संतुष्‍ट है,
वह सदा धनी है ।

- अश्‍वघोष

गुरुवार, 30 जुलाई 2009

आज का सद़विचार 'राग-द्वेष'

जिसके मन में राग-द्वेष नहीं है और जो तृष्‍णा को,
त्‍याग कर शील तथा संतोष को ग्रहण किए हुए है,
वह संत पुरूष जगत के लिए जहाज है।

बुधवार, 29 जुलाई 2009

आज का सद़विचार 'क्रोध''

क्रोध बुद्धि को घर से बाहर,
निकाल देता है और दरवाजे पर,
चटकनी लगा देता है ।

- प्‍लूटार्क

मंगलवार, 28 जुलाई 2009

आज का सद़विचार ' सच'

सच बोलने का सबसे बड़ा फायदा यह,
है कि आपको यह याद नहीं रखना,
पड़ता की किससे क्‍या कहा था ।

- राबर्ट बेंसन

सोमवार, 27 जुलाई 2009

आज का सद़विचार 'श्रम'

जिस श्रम से हमें आनन्‍द प्राप्‍त होता है,
वह हमारी व्‍याधियों के लिए अमृत,
तुल्‍य है, हमारी वेदना की निवृत्‍ित है ।

- शेक्‍सपीयर

शनिवार, 25 जुलाई 2009

आज का सद़विचार 'सुख'

दुनियावी चीजों में सुख की तलाश,
फिजूल होती है। आनन्‍द का खजाना,
तो कहीं हमारे भीतर ही है।

- स्‍वामी रामतीर्थ

शुक्रवार, 24 जुलाई 2009

आज का सद़विचार 'कृतज्ञता'

किसी कृतज्ञता को तत्‍काल चुकाने,
का प्रयत्‍न करना एक प्रकार की,
कृतज्ञता ही है।

- अज्ञात