सद़विचार
Click here for
Myspace Layouts
बुधवार, 1 फरवरी 2012
आज का सद़विचार '' सद़गुण ''
सद़गुण चीथड़ों में भी
उतना ही शोभायमान होता है
जितना भव्य वेशभूषा में ...
चार्ल्स डिकेंस
मंगलवार, 31 जनवरी 2012
आज का सद़विचार '' ज़हरीला प्याला ''
चापलूसी का ज़हरीला प्याला आपको तब तक,
नुकसान नहीं पहुंचा सकता जब तक कि आपके
कान उसे अमृत समझ कर पी न जाएं ........
-प्रेमचन्द
सोमवार, 30 जनवरी 2012
आज का सद़विचार '' मनुष्य का बड़प्पन ''
मनुष्य का बड़प्पन धन-सम्पत्ति में नहीं
अपितु सबके हित में कार्य करने में छिपा होता है ....
- महात्मा गांधी
शनिवार, 28 जनवरी 2012
आज का सद़विचार '' हास्य वह यंत्र ''
हास्य वह यंत्र है, जिसके अभाव में
हमारा जीवनरूपी यंत्र बिगड़ जाता है..
- स्वामी रामतीर्थ
बुधवार, 25 जनवरी 2012
आज का सद़विचार '' लगन का महत्व ''
मानव जीवन में लगन का बड़ा महत्व है,
जिसमें लगन है वह वृद्ध भी जवान है लेकिन
जिसमें लगन नहीं है वह जवान भी मृत जैसा है ।
- प्रेमचन्द
शनिवार, 21 जनवरी 2012
आज का सद़विचार '' ज्ञान प्रेम का ''
ज्ञान में प्रेम छिपा है और प्रेम ही जीवन का आधार है,
अत: ज्ञान प्रेम का ही पर्याय है .............
- स्वामी परमानन्द
शुक्रवार, 20 जनवरी 2012
आज का सद़विचार '' प्रत्येक व्यक्ति से ''
जीवन में प्रत्येक व्यक्ति से
शिक्षा ग्रहण की जा सकती है ..
- दत्तात्रेय
पुराने पोस्ट
मुखपृष्ठ
सदस्यता लें
संदेश (Atom)